फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमी से इसी साल शादी करने की जिद में युवती ने दी जान

विज्ञापन
​शिल्पी गौतम। - फोटो : ​शिल्पी गौतम।
विज्ञापन
गुडंबा। प्रेमी से इसी साल शादी की जिद पूरी न होने पर शिल्पी गौतम (22) ने बृहस्पतिवार रात मड़ियांव ओवरब्रिज से कूदकर जान दे दी। परिजनों ने उसकी शादी अगले वर्ष फरवरी में तय की थी, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी।
विज्ञापन


कसाई बाड़ा निवासी शिल्पी के पिता रामकिशन गौतम मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन बेटियों में से एक की शादी हो चुकी है। वह दो बेटियों लक्ष्मी और शिल्पी के साथ किराये के मकान में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शिल्पी ने मड़ियांव ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शिल्पी की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।


क्षेत्र के एक युवक से करती थी प्रेम
पिता के अनुसार, शिल्पी का क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह उसी से शादी करना चाहती थी। शुरुआती विरोध के बाद परिवार ने शादी के लिए सहमति दे दी थी और अगले साल फरवरी में शादी तय कर दी थी, लेकिन शिल्पी इसी वर्ष शादी कराने की जिद कर रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार थोड़ा वक्त चाहता था, लेकिन बेटी कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। इससे अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद निकली थी घर से
मृतका की बहन लक्ष्मी ने बताया कि रात करीब 10 बजे पूरा परिवार एक साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान शिल्पी मोबाइल लेकर घर से बाहर निकल गई। परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में लौट आएगी। काफी देर तक नहीं लौटी तो आशंका हुई कि वह प्रेमी के घर चली गई होगी। परिवार के मुताबिक, प्रेमी की मां की तबीयत खराब रहती थी और शिल्पी कई बार उनकी देखभाल के लिए वहां चली जाती थी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें