फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिर और चेहरा कूंचकर युवती की हत्या, जंगल में मिला शव

Tue, 19 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​​शिवानी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के एल्डिको-2 रक्षाखंड निवासी शिवानी सिंह (22) की बड़ी बेरहमी से ईंट से सिर व चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उतरेठिया रेलवे लाइन किनारे जंगल में मिला। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह वारदात हुई है। शिवानी रविवार सुबह से लापता थीं
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने जंगल में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पहचान छुपाने के लिए युवती का सिर व चेहरा ईंट से बुरी तरह कूंचा गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। सोमवार दोपहर शिवानी की मां गीता पीजीआई थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले युवती के शव के बारे में बताया। मां ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान अपनी बेटी शिवानी के रूप में की। मां ने बताया कि शिवानी रविवार सुबह से लापता थी। वह घर से दफ्तर जाने की बात कहकर निकली थी।
14 को हुई थी सगाई
शिवानी के पिता दीपू प्रयागराज में मजदूरी करते हैं और परिवार में मां व एक छोटी बहन है। शिवानी रियल एस्टेट कंपनी में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थीं। 14 मई को ही उनकी सगाई हुई थी। मां गीता ने बताया कि शनिवार को भी बेटी घर से दफ्तर जाने की बात कहकर गई और शाम को लौट आई थी। पुलिस ने जब रियल एस्टेट कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि कुछ दिन पहले ही शिवानी ने नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उन्होंने नौकरी क्यों छोड़ी थी।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि शिवानी के पिता दीपू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती छानबीन में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग लग रही है। पुलिस शिवानी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

शिवानी की फाइल फोटो।

शिवानी की फाइल फोटो।

शिवानी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें