फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डांडिया कार्यक्रम से लौट रही युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
डांडिया कार्यक्रम से लौट रही युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
आलमबाग। आलमबाग निवासी युवती ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे वह डांडिया कार्यक्रम से पैदल घर लौट रही थी। मवैया मछली मंडी से गढ़ी कनौरा जाने वाले मार्ग पर मृत्युंजय ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे उसने अपने साथी दीपक थापा को स्कूटी पर बैठा लिया। दोनों ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। चीख पुकार मचाने पर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें