फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्त से झगड़े के बाद नहर में कूदी युवती, मौत

विज्ञापन
युवती ने नहर में कूदकर दी जान। - फोटो : युवती ने नहर में कूदकर दी जान।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी अंजलि (19) का बृहस्पतिवार दोपहर इंस्टाग्राम दोस्त से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद अंजलि ने वीआईपी रोड स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी। साथ मौजूद युवक उनका मोबाइल लेकर भाग गया। आशियाना पुलिस ने अंजलि को नहर से निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने खुलकर कोई आरोप नहीं लगाया है, पर कृष्णानगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




मूलरूप से सीतापुर के सकरन तारपार गांव निवासी अंजलि दूसरों के घर में काम करती थीं। पिता मौजी लाल ने बताया कि बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से गोमतीनगर निवासी एक युवक से हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह बेटी युवक के साथ काम के सिलसिले में प्रयागराज जाने की बात कहकर निकली थी। आरोप है कि वीआईपी रोेड के पास अंजलि का युवक से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर अंजलि ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। अंजलि को नहर में कूदता देख साथ में मौजूद युवक उनका मोबाइल फोन लेकर भाग निकला।

पुलिस ने नहर से निकाला तो चल रही थी सांस
लोगों ने युवती को नहर में कूदते देख सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। कुछ ही देर में आशियाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने अंजलि को नहर से बाहर निकलवाया। उस वक्त उनकी सांस चल रही थी। पुलिस ने उनको लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अंजलि की मौत हो गई। खबर पाकर अंजलि के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन




सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही है जांच
शुक्रवार सुबह घटना की सूचना कृष्णानगर पुलिस को मिली तो उसने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर को अंजलि का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक न तो कोई आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें