लखनऊ। ठाकुरगंज निवासी युवती ने 83 रुपये की उधारी के लिए 14 लोगों पर उन्हें बाल पकड़ कर पीटने व उसकी बहन के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती ने के अनुसार, 17 मई को उसने पूजा साहू व आशु साहू की की दुकान से 83 रुपये उधार लिए थे। इसी बात पर 19 मई को शाम 7:30 बजे पूजा ने गाली-गलौज की। बाद में पूजा, संयज सैनी, शनी साहू, आशा, जरीन खान, कंचन खान, राजेश्वरी चौरसिया, हिना खान, सुमित चौरसिया, रॉबिन सिंह व चार अज्ञात लोग घर पर पथराव कर गेट तोड़कर घुस आए। उन्होंने उसे पीटा, कपड़े फाड़े और अश्लीलता की। बहन बचाने आई तो उसके सिर पर लकड़ी के फंटे से हमला कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने दोनों के बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया। पड़ोसियों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पिटाई में दोनों को काफी चोटें आईं। इलाज के बाद उन्होंने ठाकुरगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।