फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती पर लूट और रंगदारी मांगने का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी कुलदीप कुमार ने बलरामपुर के पचपेड़वा निवासी अंजली यादव पर सोने की चेन और नकदी लूटने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अंजली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

कुलदीप के अनुसार, अंजली वर्तमान में गोमतीनगर विस्तार में रह रही है। उसने 17 सितंबर 2024 को किराये पर मकान दिलाने के बहाने दोस्ती की। अक्तूबर 2024 से फरवरी 2025 तक उसने मदद के नाम पर नकदी ली। वह उनके साथ सेल्फी भी लेती थी। 15 फरवरी 2025 को उसने फोटो एडिट कर उनके व्हाट्सएप पर भेजी और तीन लाख रुपये व कार मांगी। न देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और आत्महत्या करने की धमकी दी। 18 फरवरी 2025 को पलासियो मॉल में अंजली व उसके साथियों ने उनकी पिटाई कर पांच हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें