फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छुट्टियों में कला और संगीत का ककहरा सीख रहे युवा

विज्ञापन
छुट्टियों में कला और संगीत का ककहरा सीख रहे युवा
विज्ञापन
लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मकता, कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए संस्कृति विभाग विशेष ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। विभाग के विभिन्न स्वायत्तशासी संस्थानों द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में युवा और कला प्रेमी संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, लोककला और हस्तशिल्प जैसी विधाएं सीख रहे हैं।
विज्ञापन

भारतेन्दु नाट्य अकादमी की ओर से 6 जून से 5 जुलाई तक विशेष रंगमंच कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें प्रतिभागियों को अभिनय, मंच संचालन, अभिव्यक्ति, संवाद अदायगी और रंगकर्म की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य संग्रहालय द्वारा 6 से 28 जून तक 6 से 14 साल के बच्चों के लिए हैप्पी आवर्स कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कहानी-कथन, चित्रकला, हस्तशिल्प, ट्रेजर हंट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने और मनोरंजन का अनूठा अनुभव मिल रहा है। राज्य ललित कला अकादमी भी 8 से 27 जून तक चित्रकला कार्यशाला आयोजित कर रहा है।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय 25 जून तक कार्यशालाओं में गायन, वादन, नृत्य और ललित कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दे रहा है।उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान द्वारा 31 जुलाई तक सृजन नाम से विशेष कार्यशाला श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसमें बिरहा, लोकनृत्य, कठपुतली कला, टेराकोटा, थारू चित्रकला और अन्य लोक एवं जनजातीय कला रूपों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

छुट्टियों में कला और संगीत का ककहरा सीख रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें