लखनऊ। योर इवेंट्स की ओर से संगीत नाटक अकादमी में लखनऊ डांडिया सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डांडिया के साथ लोगों ने गरबा किया। पारंपरिक संगीत के साथ ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा थिरकते नजर आए। आयोजक नीरज शिवानी ने कहा कि शहर में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों में जुड़ाव और उत्साह बढ़ता है।