फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग और विधवा महिलाओं का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि को नरही नागरिक एवं व्यापारी कल्याण समिति ने एक नई परंपरा की शुरूआत की। सोमवार को नरही बाजार में पुराना ताड़ीखाना चौराहा स्थित एक निजी होटल में बुजुर्ग और उपेक्षित विधवा महिलाओं को सम्मान देने के लिए माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्ग और विधवा महिलाएं समाज में उपेक्षित जीवन व्यतीत करती है। ऐसे में उन्हें सम्मान देने और उनके जीवन में खुशहाली लाने के प्रयास के तहत माता पूजन किया गया। इसमें 9 गरीब, विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को भोजन, फल और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विपिनकांत, मुबारक भाई, राजेश कुमार, ऋषभ सिंह, विनय कुमार, विवेक द्विवेदी, अश्वनी कुमार, विशाल साहू, करन और अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें