फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ई-मेल से बच गई जिंदगी: गले में फंदा डालकर युवक ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Thu, 02 Feb 2023 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने गले में फंदा डालकर वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इंस्टाग्राम सोशल मीडिया टीम ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को इसका अलर्ट भेजा। डीजीपी कार्यालय से पुलिस मौके पर भेजी गई। पुलिस ने युवक को बचाया और उसकी काउंसलिंग कराई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का प्रयास करते हुए वीडियो अपलोड किया तो पुलिस तत्काल एक्शन में आई। डीजीपी मुख्यालय के जरिए युवक के घर पुलिस भेजकर उसकी काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन


प्रकरण गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना विजयनगर क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार की रात अपने गले में फंदा डाला और पंखे पर झूलने संबंधी आत्महत्या के प्रयास का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। तत्काल इंस्ट्राग्राम सोशल मीडिया प्लेटफार्म की टीम ने इस बाबत पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के ज़रिए एलर्ट किया। 

पुलिस टीम ने आनन-फानन युवक की लोकेशन ली और कमिश्नरेट गाजियाबाद को सूचित कर दिया। थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने रात में ही युवक के घर जाकर उससे मुलाकात कर उसकी समस्या की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पता चला कि युवक को व्यवसाय में 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ था, जिससे वह अवसाद में था। अवसाद में ही उसने आकर इस प्रकार का वीडियो अपलोड किया। उसकी काउंसिलिंग की गई। युवक ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। प्रभाारी निरीक्षक ने युवक के परिजनों को बुलाकर युवक को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें