फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सऊदी अरब में फंसा युवक, पिता ने लगाई मदद की गुहार

Sat, 09 Nov 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति अपने बेटे को सऊदी अरब में फंसा होने की बात कहते हुए बिलख कर रोता दिख रहा है। वह बेटे को बचाने के लिए मदद की गु़हार लगा रहा है। उसने कफील (सेवायोजक) पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जायस कस्बे के नौगजी चौराहे के पास का बताया जा रहा है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने पुत्र का नाम मो. जियाद्दीन बताते हुए मदद की गुहार लगा रहा है। वीडियो में वह कहा रह है कि उसका पुत्र दो माह पहले कुछ लोगों की मदद से वीजा बनवाने के बाद 15 सितंबर को सऊदी अरब के मदीना शहर गया है। जहां उसे कफील (सेवायोजक) वीजे का पैसा मांगते हुए उसके पुत्र को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि न ही युवक को खाना दे रहे हैं और न ही दो माह का वेतन दिया है।


पीड़ित ने थाने से लेकर डीएम, एसपी, मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री व गृहमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में कुछ सेकेंड उसका पुत्र भी मदद मांगता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बोल रहा व्यक्ति जायस के नौगजी चौराहे के पास रहने वाला मुन्ना शाह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें