फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोते समय युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Thu, 04 Jun 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही क्षेत्र के बरईकला गांव में सोते समय पड़ोसी ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल के भतीजे की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

एफआईआर में गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार/बुधवार की रात 12:35 बजे उनके चाचा दिनेश कुमार अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी अयोध्या प्रसाद उनके घर में घुस आया। घर के भीतर आहट होने से उनके चाचा की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध करके अयोध्या प्रसाद को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव होने से वह वहीं पर गिर पड़े।
शोर मचाने पर परिवार व गांव के अन्य लोग आए तो आरोपी वहां से भागते समय पैर फिसलने से गिर गया, जिसे पकड़ लिया गया। मौके पर आई डायल 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी रुदौली भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें