लखनऊ। इंदिरानगर के लवकुश नगर पुरानी बस्ती निवासी विकास वाल्मीकि पर मंगलवार रात पड़ोसी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल विकास वाल्मीकि की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
आरती ने बताया कि मंगलवार सुबह बेटे विकास का पड़ोसी हसनैन अंसारी से किसी बात पर विवाद हुआ था। रात करीब 9:30 बजे विकास पार्क में बैठा था, तभी हसनैन ने उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने विकास के गले, पीठ और छाती पर चाकू से कई वार किए। इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़ा बेटा आकाश बचाने दौड़ा तो आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गया। घायल विकास को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, आरोपी की तलाश जारी है।