पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। ऑफिस में काम करने वाले अन्य युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उधर इस मामले में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल का कहना है कि शुरुआती जांच में युवक का मुंह कुचलकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल घटनास्थल के पास खाली पड़े प्लॉट से बरामद कर लिया गया है। स्वास्तिक एसोसिएट के मालिक विवेककुमार सिंह 15 साल पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं।
मां का आरोप, पुलिस ने शव देखने नहीं दिया
मृतक की मां सुधा का आरोप है कि पुलिस ने मुझे धक्का मारकर अलग कर दिया और मुझे शव नहीं देखने दिया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि ऑफिस पर अक्सर 112 नंबर और बंथरा थाने के कुछ पुलिस कर्मी आकर बैठते थे। मृतक और उसका परिवार 4 वर्ष पहले आशियाना में किराए पर रहता था। उसके बाद यहां खुद का घर बनवा कर रहने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक और उसके साथी रोज शाम को ऑफिस में शराब पार्टी भी करते थे।