फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

Mon, 26 Oct 2020 11:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित पक्का पुल से रविवार रात को प्रेम उर्फ राहुल कन्नौजिया ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। उसे कूदता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक फैजुल्लागंज निवासी प्रेम उर्फ राहुल रात में पक्का पुल पर पहुंचा था। सड़क पर बाइक खड़ी की। वह पुल की रेलिंग के करीब पहुंचा। चप्पल उतारी और कुछ देर नदी में देखता रहा। 

फिर नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदता राहगीरों ने देखा। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। प्रेम के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेम से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। वह घर वापस आने को तैयार नहीं थी। जिसके कारण उसने खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें