फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज से परेशान गोमती में कूदा युवक, राहगीरों ने बचाया

Mon, 30 Sep 2024 07:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज में रविवार रात दस बजे पक्के पुल से युवक ने गोमती में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां से गुजर रहे दो राहगीर बिना देर लगाए उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। युवक को सकुशल बाहर निकाल लाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अधिक कर्ज होने पर ऐसा कदम उठाने की बात कही। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक मड़ियांव के ताड़ीखाना का रहने वाला है। उसके भाई को घटना की जानकारी दी गई। उसकी हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें