फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिलक समारोह के लिए कपड़े लेने निकला युवक हादसे में घायल

विज्ञापन
तिलक समारोह के लिए कपड़े लेने निकला युवक हादसे में घायल
विज्ञापन
लखनऊ। भाई के तिलक समारोह के लिए कपड़े लेने जा रहे बाइक सवार आकाश रावत (25) अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार शाम को उनके बड़े भाई का तिलक समारोह था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक, आकाश काम खत्म करने के बाद शाम को बाइक से कपड़े लेने काकोरी जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नागेश्वर महादेव मंदिर के पास हादसा हो गया। टक्कर से आकाश उछलकर करीब दस फीट दूर जा गिरे। मधवापुर गांव के पास टहल रहे युवकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से आकाश को सीएचसी पहुंचाया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवार में पिता रामकिशोर, मां किरन, बड़ा भाई अमन और छोटी बहन खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें