फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरवालों ने ई रिक्शा नहीं दिलाया तो युवक ने लगा लिया फंदा

Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आदिल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मां से लगातार ई रिक्शा दिलाने की मांग कर रहे कैंपबेल रोड स्थित अंसार नगर निवासी आदिल ने आहत होकर जान दे दी। भाई अकिल ने बताया कि तीन माह पहले हसीन जहां से आदिल की शादी हुई थी।
विज्ञापन

अकिल के अनुसार, आदिल ड्राइवर था। कुछ दिनों पहले उसने काम छोड़ दिया था। वह मां खुर्शीदा से ई रिक्शा दिलाने की मांग कर रहा था। उसकी शादी के लिए घरवालों ने कर्ज लिया था। मां ने कर्ज चुकाने के बाद ई रिक्शा दिलाने की बात कही थी। उन्होंने आदिल से किराये पर ई रिक्शा लेकर चलाने के लिए कहा था।
शनिवार शाम सात बजे आदिल घर आया और फिर से ई रिक्शा दिलाने के लिए कहा। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर वह छत पर बने कमरे में चला गया। आदिल की पत्नी नीचे कमरे में काम कर रही थी। इसी दौरान आदिल ने फंदा लगा लिया। पत्नी जब छत पर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था।
विज्ञापन

कई बार आवाज लगाने पर भी आदिल ने दरवाजा नहीं खोला तो हसीन जहां ने शोर मचाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर आदिल को फंदे से उतारा। उसकी सांसें चल रही थीं।
जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में हुई देर
अकिल के मुताबिक वह भाई को ई रिक्शा से निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अकिल का कहना है कि बालागंज में लंबा जाम लगा था।
इस पर उन्होंने भाई को ई रिक्शा से उतारकर स्कूटी पर बैठाया। इसके बावजूद जाम के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचने में एक घंटे लगा। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें