फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी और रिसेप्शन पार्टी के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 28 Nov 2020 10:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोसाईगंज के रकीबाबाद गांव में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना से हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले 26 वर्षीय महेंद्र कनौजिया ने दो दिन पहले शादी की थी। शुक्रवार को उसके रिसेप्शन की पार्टी थी। शनिवार सुबह उसने खुदकुशी कर ली। गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका देख चीख-पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि महेंद्र कनौजिया का विवाह 26 नवंबर को मोहनलालगंज के मदाखेड़ा गांव में हुआ था। शुक्रवार को बारात लौटकर आई तो गांव में ही रिसेप्शन की दावत रखी गई। भाई दुर्गेश ने बताया कि शनिवार सुबह महेंद्र ने उठकर घर की साफ-सफाई की इसके बाद नित्यक्रिया की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिवारीजन ढूंढ़ने निकल पड़े। इसी बीच लोगों ने गांव के बाहर एक आम के पेड़ से महेंद्र का शव लटका होने की जानकारी दी।

यह खबर सुनते ही महेंद्र के परिवारीजनों के साथ ही आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने महेंद्र की मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र की मौत फंदे से लटकने के चलते होने की पुष्टि हुई है। उसने खुदकुशी क्यों की? इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का मानना है कि महेंद्र की शादी को लेकर कोई दिक्कत हुई होगी। हो सकता है कि उसकी शादी जबरन कराई गई हो या फिर उसे शादी से कुछ समस्या हो जिसकी वजह से उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें