फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 24 Jun 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बरी गांव में सोमवार देर रात हंगामा हुआ। शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका से मिलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और बाद में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी शुभम वर्मा की शादी नौ वर्ष पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसका निगोहां क्षेत्र की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती इन दिनों लालगंज के बरी गांव स्थित अपनी बुआ के घर आई हुई थी। सोमवार रात शुभम उससे मिलने बुआ के घर पहुंचा। जानकारी मिलने पर युवक की पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। घर के भीतर युवक-युवती को साथ देखकर विवाद शुरू हुआ।
इस दौरान शुभम और उसके साले के बीच हाथापाई भी हुई। घटना की खबर गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक अफरातफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। शुभम की पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शुभम को हिरासत में लेकर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें