फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के बरामदे में मृत मिला युवक

Sun, 15 Feb 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके की एलडीए कॉलोनी में शुक्रवार शाम युवक अपने घर के बरामदे में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि एलडीए कॉलोनी के सेक्टर डी 1 में रहने वाला मृतक रोहित सिंह (39) घर में अकेले था। शुक्रवार की शाम पड़ोसियों ने छत पर टंकी ओवरफ्लो होने पर पानी गिरता देख घर में जाकर देखा तो रोहित फर्श पर अचेत अवस्था में मिले। उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोहित के बड़े भाई मोहित के अनुसार रोहित की पत्नी बच्चों के साथ नौ फरवरी को बाराबंकी गई थी और उनका भाई घर में अकेले ही था। भाई बेरोजगार था और नशे का आदि भी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें