फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
प्रतीकात्म्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के सुदामापुरी निवासी दीपक कुमार (35) ने रविवार शाम घर में फंदा लगा लिया। वह कई दिनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। दीपक केबल टीवी का काम करते थे। बीमार होने के बाद वह घर पर ही रहते थे। नूर मंजिल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार में पत्नी निशा, बेटा और बेटी हैं। निशा घरों में घरेलू काम करती हैं। भाई कुलदीप ने बताया कि रविवार शाम निशा काम पर गई थीं, जबकि बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दीपक ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कुलदीप ड्यूटी से लौटे तो दीपक को फंदे से लटका देखा। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। हुसैनगंज के एसओ शिवमंगल सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें