फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संत के वेश में मुस्लिम निकला युवक

Wed, 16 Oct 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बड़ा मठ डलमऊ में कश्मीर युवक के दीक्षा लेने के लिए आने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि सलोन क्षेत्र में संत के भेष में एक मुस्लिम साई मंदिर में भंडारे के लिए चंदा मांगते पकड़ा गया। शक होने पर ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


युवक से पूछताछ में पाया गया कि वह अपने साथियों के साथ सलोन क्षेत्र के एक गांव में डेरा डाले हुए है। वह सभी मुस्लिम समाज में फकीर बिरादरी से आते हैं। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जानने का प्रयास कर रही है कि वह सभी यहां पर चंदा मांगने आए थे या फिर उनका इरादा कुछ और था।

सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम सोमिन पुत्र इदरीश बताया है। युवक उन्नाव जिले के अचलगंज का रहने वाला है। उसने पहले अपना नाम सूरज बताया था। युवक के अन्य साथियों के बारे में पड़ताल की जा रही है। सनातनी भेष में इस तरह चंदा मांगना गलत है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें