लखनऊ। वजीरगंज के गौलागंज में मंगलवार शाम मौलाना फरीद मेहंदी (60) पर मोहल्ले के 70 वर्षीय सै. मोहम्मद अजहर ने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया तो फरीद खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। मौलाना को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मौलाना फरीद रोज अजहर को खाना देते हैं। मंगलवार शाम को भी खाना देने उसके घर गए थे। किसी बात को लेकर अजहर भड़क गया और घटना अंजाम दे डाली। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है।