गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था।
युवक की मौत से परिजन रो-रोकर हाल बेहाल हैं।गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बाघ मजरे मनिहार गर्वी गांव निवासी दीपू (19) पुत्र मोतीलाल दोपहर घर पर ही बिजली के बोर्ड में फर्राटा पंखे का प्लग लगा रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी वाहन से सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
दीपू सब्जी बेचने का काम करता था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। गदागंज थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।