फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 04 Mar 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। रिश्तेदारों के घर से निमंत्रण कार्ड देकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तंजौरा के पास बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम न कराए जाने की सूचना देकर शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लिल्हौरा गांव निवासी वीरू सिंह (26) पुत्र रण बहादुर सिंह व सुमित (25) पुत्र शिवकरन सिंह शनिवार की रात रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज में रिश्तेदारों के घर पर निमंत्रण देकर मोटरसाइकिल से वापस जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे तरौंजा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित व वीरू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरू सिंह की नाजुक हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे लखनऊ स्थित सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
डॉ. प्रेम शरण ने बताया कि सुमित की मौत हो गई थी, जबकि वीरू को सिविल हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सुमित बाइक चला रहा था, जो हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात की लिखित सूचना देकर शव को अपने साथ लेकर चले गए। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। फोन पर दुर्घटना की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें