फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 04 Mar 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को महिला का शव घर के ऊपर स्थित टिनशेड के पाइप से फंदे के सहारे लटकता मिला। पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी, उसका इलाज चल रहा था। उसने खुदकुशी की है, वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली रुख्साना (35) पत्नी अशफाक घर पर थी। दोपहर करीब 11 बजे उसकी मां खलीकुन निशा छत पर गई तो टिनशेड के पाइप से दुपट्टे के सहारे बेटी का शव लटकता मिला। चीख-पुकार मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पति मुंबई में मजदूरी करता है, जो 17 फरवरी को ही घर आया था।
पति अशफाक ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी। पत्नी आठ साल से मानसिक रूप से बीमार थी। उसकी सास उसके घर में रहकर पत्नी की देखरेख करती थी। उसकी मौत से बेटा अरबाज (8) व बेटी अलीशा (7) का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल श्यामकुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मृतका की मां ने आत्महत्या करने की बात बताई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें