फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 26 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। घर वापस जा रहे भट्ठा श्रमिक प्रेम सरोज की बाइक ग्राम गंगेहरा गुलालगंज के पास पिकअप से टकरा गई। प्रेम सरोज हेलमेट नहीं पहने थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गंगेहरा गुलालगंज गांव निवासी प्रेम सरोज (45) पुत्र स्व. सूरजबली दूसरे प्रांत में ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। 15 दिन पहले वह गांव आए थे। शनिवार को किसी काम से बाजार गए थे। दोपहर में घर लौट रहे थे। तभी घर के पास पटेरवा से बाबूगंज की ओर जा रही पिकअप से टक्कर हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में प्रेम सरोज का सड़क पर सिर टकराने से फट गया और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव वालों ने पिकअप को चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस मौके पर आई और जांच की। श्रमिक के चार बेटियां व एक बेटा है। घटना के बाद पत्नी व बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। सभी के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि वाहन कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें