फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छत से गिरकर युवक की मौत, दो साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी; मानसिक परेशान रहता था

Thu, 16 Oct 2025 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। दो साल पहले बच्चों को लेकर पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसको लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अम्बरीष कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बुधवार की रात छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। छत में टहलते समय हादसा हुआ। दो साल पहले पत्नी के छोड़कर चले जाने से परेशान रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के निगोहां गांव की है। गांव निवासी अम्बरीष कुमार (40) की मौत हुई है। घरवालों ने बताया कि वह रात को छत पर टहल रहे थे। पैर फिसलने से नीचे गिर गए। उन्हें आनन-फानन सीएचसी, मोहनलालगंज ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा-2 के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा-2 में कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।  

मानसिक रूप से परेशान रहते थे

भाई राजेश ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले अम्बरीष की पत्नी, अपने बच्चों बेटी शुभी और बेटे शुभम को लेकर मायके चली गई थी। तब से वह अकेले रहते थे। पत्नी के वापस न आने पर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बुधवार शाम शराब पीकर घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें