फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गया युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अकबरपुर निवासी एक युवक गांव के निकट स्थित पुरानी राप्ती नदी में मंगलवार सुबह नहाने गया था। जहां वह पानी में डूब गया। लाश उतराती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी शिव कुमार (35) पुत्र बाबा मंगलवार सुबह गांव के निकट पुरानी राप्ती नदी में नहाने गया था। जहां वह पानी की थाह न लगा पाने के कारण गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर जब ग्रामीणों ने नदी पर जाकर देखा तो नदी में एक युवक की लाश उतरा रही थी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से लाश को नदी से बाहर निकलवाया। जहां ग्रामीणों ने उसकी पहचान शिवकुमार के रूप में किया। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर व एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें