फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा

Tue, 06 Feb 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी करने लखनऊ जा रहा था। हादसे की जानकारी घर वालों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पहुरावां मजरे विशुनपुर गांव का रहने वाला संगम लाल (37) पुत्र स्व. शत्रोहन सुबह 10 बजे चारबाग लखनऊ रेलवे के लोको ऑफिस में ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह बाइक से इंडस्ट्रियल एरिया बगाही मोड़ के निकट हाईवे के कट के पास पहुंचा। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
संगमलाल की मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे कर्मी की मौत से पत्नी सीमा, बेटे रौनक कुमार (13) अहम कुमार (7) बेटी छाया कुमारी (14), रिया (9) जानसी कुमारी (4) के अलावा मां सुंदारा का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें