फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दो घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Mon, 19 May 2025 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में एक युवक ने गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया है। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है। 
विज्ञापन
आशीष कश्यप फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मौलवी गंज निवासी आशीष कश्यप ने सोमवार को गोमती नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। वह दोपहर को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पहुंचा था। उसका शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक के गोमती नदी में कूदने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों को लगाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद आत्महत्या करने के पीछे कारण का पता चल सकेगा। सूचना पर घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। बताया गया कि आशीष फिनिक्स पलासियो माल स्थित एक शोरूम में नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें