फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगा दी जान, भाई की इस बात से था आहत

Thu, 27 Jun 2019 04:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में नाका के पंजाब इन होटल में ठहरे बुलंदशहर के बीबीनगर ककरौरा निवासी (21) शिवम सिंह उर्फ निक्की ने बुधवार दोपहर सेना के मेडिकल टेस्ट में फेल होने पर फांसी लगा ली। शिवम के साथ तीन अन्य साथी भी टेस्ट देने आए थे।
विज्ञापन


वह होटल पहुंचे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजा खटखटाने व शिवम को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो होटल प्रबंधन को सूचना दी। पुलिस ने होटल पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो शिवम का शव फंदे से लटक रहा था।

इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि शिवम 20 जून को लखनऊ आया और पंजाब इन होटल के कमरा संख्या 208 में ठहरा। उसके साथ कानपुर निवासी आकाश, कन्नौज का अरुण और उन्नाव का पवन भी थे। चारों ने नवंबर 2018 में सेना भर्ती का फार्म भरा था, जिसमें चयन हो चुका था।
विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर पहुंची पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर
मेडिकल परीक्षण भी कराया जा चुका था। सेना की तरफ से दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने की बात कहते हुए उन्हें बुलवाया गया था। आकाश, अरुण और पवन ने बताया कि  उन्हें बुधवार सुबह पांच बजे मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया था जबकि शिवम को सात बजे जाना था।

तीनों होटल से चार बजे ही चले गए थे। साढ़े छह बजे के करीब शिवम भी निकल गया। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि साढ़े ग्यारह बजे के आसपास वह होटल लौट आया। दोपहर करीब तीन बजे उसके तीनों रूममेट लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर भीतर से कोई आहट नहीं हुई।

शिवम को आवाज लगाने पर भी जवाब नहीं मिला तो उन्होंने होटल प्रबंधन को सूचना दी। होटल के स्टाफ से जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। भीतर शिवम कपड़ों का फंदा बनाकर पंखे से लटका मिला तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

भाई से फोन पर बातचीत के बाद लगाई फांसी

प्रतीकात्मक तस्वीर
शिवम के रूममेट ने बताया कि उसे दांतों में कुछ गड़बड़ी बताते हुए मेडिकल टेस्ट में फेल कर दिया गया था। नौकरी में चयन के बाद भी मेडिकल टेस्ट में फेल होने पर उसने खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

होटल आने के बाद शिवम ने छोटे भाई शुभम से फोन पर बातचीत की थी। दो दिन पहले उसने शुभम को फोन कर पांच हजार रुपये बैंक खाते में मंगाए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिवम ने टेस्ट में फेल होने की जानकारी दी तो शुभम ने रुपया बर्बाद करने की बात कह दी।

इससे शिवम आहत हो गया था। उधर, शिवम की मौत की जानकारी पाकर परिवारीजन लखनऊ पहुंच गए। पिता सुभाष चंद्र सिंह किसान हैं। घर पर छोटे भाई शुभम, शकुन व मां राजेश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें