फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खंभे पर चढ़ा युवक, ट्रैफिक सिपाही की सतर्कता से बची जान

Sat, 21 Sep 2024 07:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में सिकंदरबाग चौराहे के पास शनिवार को युवक 20 फीट ऊंचे विज्ञापन के खंभे पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। यह देखकर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही पवन कुमार ने तत्काल खंभे पर चढ़कर उसके हाथ बांध दिए। कुछ देर में पहुंचे दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक क्रेन के जरिये एक घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर उसे नीचे उतार लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक, युवक की पहचान जौनपुर के अखिलेश के रूप में हुई। वह काफी नशे में था। युवक लखनऊ में डालीबाग में रहता है। मेडिकल के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें