लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने के नाम पर एक फर्म मालिक ने युवक से 10 लाख रुपये ठग लिए।बीकेटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बीकेटी के अस्ती रोड निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि दो साल पहले बेटे प्रवजीत को ऑस्ट्रेलिया जाना था। पर उसका वीजा जारी नहीं हो पा रहा था। इस दौरान उनकी मुलाकात लखीमपुर के पलिया कलां निवासी संदीप सिंह से हुई। संदीप ने खुद को सनर्जी ग्लोबल फर्म का मालिक बताया। उसने बताया कि उसकी फर्म लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। बेटे प्रवजीत को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने का झांसा देकर संदीप ने दस लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि भुगतान के बाद भी वीजा नहीं मिला। रकम मांगने पर आरोपी धमकाने लगा।