फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को लाठियों से पीटा, बचाने पहुंचे भाई को मारी गोली

Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में मंगलवार रात दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडे से पीट दिया। युवक को बचाने के लिए उसका प्रॉपर्टी डीलर भाई पहुंचा तो दबंग उसे गोली मारकर भाग गए। दोनों भाइयों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुडंबा के आदिलनगर निवासी इमरान मंगलवार रात 10 बजे घर के पास किराना की दुकान पर गए थे। जहां मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ युवकों से किसी बात पर इमरान का झगड़ा हो गया। इस पर युवकों ने इमरान की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इमरान ने बड़े भाई व प्रॉपर्टी डीलर सूफियान (40) को फोन किया तो वह तुरंत परिजनों संग वहां पहुंच गए। इस पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। कंधे पर गोली लगने से सूफियान घायल हो गए। पिटाई से इमरान को भी गंभीर चोटें आईं हैं। गुडंबा पुलिस ने दोनों भाइयों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

गुडंबा इंस्पेक्टर नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि इमरान व सूफियान बाइक से जा रहे थे। रास्ते से हटने को लेकर विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें