फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की जान गई

Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, बीकेटी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। काकोरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आरटीओ कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

निजामपुर मल्हौर निवासी सत्यम जायसवाल (34) इकाना स्टेडियम के पास बीयर शॉप में सेल्समैन थे। उनके चाचा दीपू के मुताबिक सोमवार देर रात सत्यम दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। चिनहट में इंदिरा नहर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्यम के पास मिले मोबाइल से उनकी पत्नी प्रिया को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद सत्यम को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार में पत्नी प्रिया व दो बच्चे हैं।
बीकेटी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक ने पैदल घर जा रहे उमर (50) को टक्कर मार दी। पुलिस ने उमर के फोन से उनके परिचित बरगदी गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद काशिफ को सूचना दी। काशिफ ने उमर को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


काकोरी के बेहटा गांव निवासी राहुल रावत (26) आरटीओ ऑफिस में नौकरी करते थे। मंगलवार रात बाइक से घर जाते समय बेहटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें