फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवा रचनाकार मंच ने 10 साहित्यकारों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। युवा रचनाकार मंच ने हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में शनिवार को 45वां युवा रचनाकार दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर दिवंगत साहित्यकारों की स्मृति में 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्य भूषण मधुकर अष्ठाना ने 44 वर्षों की साहित्यिक यात्रा की सराहना करते हुए बताया कि अब तक एक हजार से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है। मुख्य अतिथि साहित्य भूषण डॉ. मृदुल शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रो. मीरा दीक्षित थीं। मंच संचालन आवारा नवीन ने किया। उन्होंने कहा कि यह मंच बाल, युवा, प्रौढ़ व वयोवृद्ध साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए है। समारोह में डॉ. रश्मिशील शुक्ला, डॉ. मोनिका पाठक, अवधेश गुप्त ''''नमन'''', डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी, सुनील कुमार वाजपेयी समेत अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान :



डॉ. राजू विश्वकर्मा को दादा (डॉ.) सीताकिशोर खरे साहित्य सम्मान, डॉ. शिवमंगल सिंह ''''मंगल'''' को काव्याचार्य राधारमण वैद्य स्मृति सम्मान, प्रेम चंद्र सैनी को महाकवि परमानंद जड़िया स्मृति सम्मान, रवीश पांडेय ''''तेंदुआ'''' को कवि भोलानाथ ''''अधीर'''' स्मृति सम्मान, प्रतिभा गुप्ता को गीत रत्न सम्मान, विजय कुमार रावत को साहित्यानुरागी सम्मान, अजय शुक्ल को पं. रामआसरे मिश्र स्मृति सम्मान, उपासना शुक्ला को विद्यावती मिश्रा स्मृति सम्मान, डॉ. बेअदब लखनवी को हास्याचार्य गुदड़ी के लाल स्मृति सम्मान, शुभम मिश्रा ''''लिटिल'''' को श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें