फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवा कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 25 को सजेगी संगीत की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवा संगीत प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आकाशवाणी लखनऊ 25 नवंबर को ''एआईआर राइजिंग स्टार'' सीजन-1 आयोजित करेगा। शाम पांच बजे कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलामंडपम में होने वाले कार्यक्रम में 30 वर्ष से कम उम्र के पांच कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख विनय कुमार ने बताया कि शास्त्रीय संगीत में आयुष द्विवेदी, सुगम संगीत में चंद्रकला और लोक संगीत में मानसी सिंह, अदिति शुक्ला व सृष्टि सिंह परिहार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।
यूट्यूब व्यूज के आधार पर मिलेंगे पुरस्कार : कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, यूट्यूब, रागम, न्यूजऑनएयर एप और वेव्स ओटीटी पर होगा। 15 जनवरी 2027 तक यूट्यूब पर सर्वाधिक व्यूज पाने वाले तीन कलाकारों को क्रमशः 20 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें