फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट

Sun, 11 Aug 2013 08:24 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही राजधानी के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए रोज-रोज नगर निगम की दौड़ लगाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र लोगों को घर बैठे ही मिल जाएगा। यही नहीं अब इसके लिए एक पैसा फीस भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी।

इसके लिए नगर निगम को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की कवायद चल रही है। अभी शहर के बाहरी इलाकों में स्थित जनसुविधा केंद्र से जो ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं उनमें नगर निगम कोई शुल्क जमा नहीं करा रहा है।
नगर निगम से अभी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदक को तीस रुपये प्रति प्रमाणपत्र खर्च करने पड़ते हैं। आवेदक को दस रुपये का फाॅर्म लेना पड़ता है और बीस रुपये फीस के रूप में जमा करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी आवेदक को प्रमाणपत्र की कई प्रतियां चाहिए होती हैं तो उसे प्रत्येक प्रति का बीस रुपये अलग से अदा करना होता है।
अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव के मुताबिक नगर निगम जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का शुल्क नहीं लेता है बल्कि स्टेशनरी का खर्च लिया जाता है। प्रमाणपत्र व फॉर्म छपाई व कंप्यूटर से प्रमाणपत्र जारी करने पर टोनर आदि पर काफी खर्च आता है। इसी के चलते आवेदक से शुल्क लिया जाता है।

जब ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी होगा तो उसमें फिर नगर निगम को स्टेशनरी पर कोई खर्च नहीं करना होगा। आवेदक जहां से चाहेगा प्रमाणपत्र का प्रिंट निकाल सकेगा।

वहीं, प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था शुरू करने के लिए शहर के नर्सिंग होम और अस्पतालों को ऑनलाइन कनेक्ट करना है।

इसके लिए नर्सिंग होम और अस्पताल संचालकों के साथ अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बैठक की। इस दौरान जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें