फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनशैली और खानपान में बदलाव कर कैंसर को दे सकते हैं मात : डॉ. शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकतंत्र सेनानी कल्याण मंच के अध्यक्ष और चिकित्सा सलाहकार डॉ. अजय शर्मा ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए आयुर्वेद को सक्षम और कारगर बताया है। उन्होंने कहा कि खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने महिलाओं को 40 साल की उम्र के बाद नियमित जांच की सलाह दी। उन्होंने कहा की महिलाओं के स्तन में गांठ होने पर उन्हें सचेत हो जाना चाहिए। स्तन से पानी रिसना, अंडर आर्म और आसपास के हिस्से में कोई गांठ, घाव या त्वचा में लालिमा होना स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसे मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली के साथ फल, सब्जियां और सलाद ज्यादा खानी चाहिए। साथ ही आयुर्वेद में बताए उपचार को पूरी विधि के साथ करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आजकल के दौर में मुंह, जीभ और गले के कैंसर आम हो चुके हैं। इनका सबसे बड़ा कारण तंबाकू, शराब, बीड़ी और सिगरेट का सेवन है। तंबाकू खाने वालों की मुंह की त्वचा की परतें सिकुड़ जाती हैं और उनका मुंह खुलना कम हो जाता है। मुंह में जलन होने लगती है और बाद में यही मुंह का कैंसर बन जाता है। ऐसे स्थिति में शुरुआती लक्षण दिखते ही इलाज शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें