फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉडकास्ट व बेहतर कंटेंट में भी बना सकते हैं कॅरिअर : डॉ. मुकुल

Tue, 20 Jan 2026 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज
विज्ञापन
लखनऊ। इंटरनेट के दौर में आज पॉडकास्ट एक बेहतर विकल्प है। कंटेंट आपका अच्छा है तो इंटरनेट की दुनिया में कॅरिअर बनाया जा सकता है। ये बात लखनऊ विश्वविद्यालय पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने कहीं। मौका था सोमवार को नेशनल पीजी कॉलेज में छह दिवसीय साउंड क्राॅफ्ट द ऑडियो वर्कशॉप के पहले दिन का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेडियो में ये जरूरी नहीं है कि क्या बोला जा रहा है बल्कि ये जरूरी है कि कैसे बोला जा रहा है। आज इंटरनेट पर सब कंटेंट क्रिएटर तो बनते जा रहे हैं, लेकिन श्रोता कौन बनेगा ये आपका बेहतर कंटेंट ही तय करेगा। कंटेंट की दुनिया बहुत क्रूर होती है। लोगों को बहुत जल्दी भुला देती है। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। बताया कि रेडियो की दुनिया में प्रोमो लिखना और गढ़ना दोनों होता है। रेडियो और ऑडियो के लिए काम करने के लिए पहले से तैयारी करनी होती है। उच्चारण, शब्द ज्ञान और विषय ज्ञान जरूरी है। इस मौके पर प्राचार्य देवेंद्र सिंह सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें