फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने माता प्रसाद की चुटकी ली: बोले- आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है, यूपी पर उधार की बात बता रहे

Fri, 20 Feb 2026 03:19 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने सत्ता और विपक्ष के बीच हुई सार्थक चर्चा के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी लेते हुए कहा कि शिवपाल यादव का श्राप उन्हें न लगे और वे स्वस्थ रहें।

विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम योगी ने कहा, 1 मार्च को जब नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है तो सारे विभाग उसी हिसाब से तैयार होते हैं और वह पूरे साल की रणनीति बना लेते हैं। कल 4 मंत्रालय के साथियों ने कार्य अनुदान को लेकर सदन में अपनी बात रखी। यह अच्छी बात है।

विज्ञापन


सीएम ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद की चुटकी लेते हुए कहा, वे अपनी उम्र के हिसाब से आंकड़ो में घाल-मेल नहीं करेंगे। लेकिन संगत का प्रभाव होता है, लगता है कि चच्चू का प्रभाव आ गया है। आप यूपी पर उधार की बात बता रहे, मुझ लगता है कि यह सच नहीं है। 2016-17 में 4.39 था, आज की समय में 2.9 फीसदी है। मतलब हमारा वित्तीय प्रबंधन पहले से बहुत अच्छा है। इसीलिए हर बैंक यूपी पर भरोसा करता है।

यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा

सीएम योगी ने कहा, हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं। तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है।

जिस राज्य के पास एमएसएमई का पावर होगा, वह राज्य अग्रणी होगा। मेरठ के ब्रास, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक क्राकरी, भदोही की कालीन समेत यूपी के अन्य जिलों के उत्पादों को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से आगे बढ़ाया। हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान से टूल किट वितरित किया। 

आप सच्चे समाजवादी हैं

सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय को लेकर सीएम योगी ने कहा- आप सच्चे समाजवादी हैं, समाजवादी विचारधारा के साथ चले, वो अलग बात है कि आपके साथ शिवपाल जी जैसे लठैत ने भी चलने की कोशिश की। आपने कुछ जनपदों की पहचान ऐसी बना दी थी, कि लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, लेकिन हम लोगों ने व्यवस्था बदली, परसेप्शन बदल गया। आज लोग कहते हैं, अच्छा आप यूपी से आए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बजट सत्र के दौरान सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने लीकेज रोके, भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया और वित्तीय अनुशासन को मजबूत किया है। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश के प्रति परसेप्शन में देश-विदेश में व्यापक बदलाव आया है। आज प्रदेश का नागरिक सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यह परिवर्तन स्पष्ट नीति, पारदर्शी कार्यशैली और शुद्ध नीयत का परिणाम है। 

कर्जमाफी का निर्णय भी बना वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में जब लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया, तब भी सवाल उठे थे कि संसाधन कहां से आएंगे। सरकार ने किसी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण लिए बिना, बजट संसाधनों से 86 लाख किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए। 

यह वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के कुशल प्रबंधन का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पीएलए (पर्सनल लेजर अकाउंट) प्रणाली में सुधार कर अनावश्यक रूप से धन के डंप होने की प्रवृत्ति को रोका।

योजनाओं के लिए आवश्यकतानुसार ही धन जारी किया जा रहा है, जिससे वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। वित्तीय अनुशासन के कारण ही राजकोषीय प्रबंधन संतुलित हुआ है और विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

सीडी रेशियो में सुधार, प्रदेश में ही हो रहा निवेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश का क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो लगभग 43-44 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 61-62 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इसका अर्थ है कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों द्वारा बैंकों में जमा किया गया धन अब अधिक मात्रा में प्रदेश के भीतर ही निवेश हो रहा है।

इससे स्थानीय स्तर पर उद्योग, व्यापार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं और उनके अनुरूप ही परिश्रम भी किया जा रहा है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और पूंजीगत निवेश की रणनीति ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें