फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.5 लाख लोगों की टीम बनाकर पीएम मोदी का मिशन पूरा करेंगे योगी

Sun, 14 May 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वच्छता मुहिम को तेज करने के लिए यूपी सरकार 1.5 लाख राज मिस्त्रियों की टीम तैयार करने जा रही है। इन्हें गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 1.5 करोड़ शौचालय बनाने की मुहिम से जोड़ा जाएगा और श्रम विभाग की सभी योजनाओं के लाभ दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत 31 दिसंबर तक 30 जिलों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) करने का लक्ष्य रखा है।

बाकी 44 जिलों को अगले वर्ष गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर तक खुले में शौचमुक्त किया जाना है। इस लक्ष्य को पाने के  लिए आने वाले दिनों में करीब 1.5 करोड़ शौचालय बनाए जाने हैं।

पंचायतीराज महकमे ने अनुमान लगाया है कि तय अवधि में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कम से कम 1.5 लाख राज मिस्त्रियों की जरूरत होगी। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को राज मिस्त्रियों की टीम तैयार कर दो महीने में तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें दिया गया रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश

- फोटो : amar ujala
अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज चंचल कुमार तिवारी ने राज मिस्त्रियों के पंजीकरण के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी और ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है।

जिलों में तैनात श्रम विभाग के अधिकारी इन नोडल अफसरों से समन्वय कर राज मिस्त्रियों का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। तिवारी ने संबंधित अफसरों को शौचालय निर्माण में लगे सभी निर्माण श्रमिकों व राज मिस्त्रियों का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें