फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजीत से बोले योगी, खूब नाम रोशन करो

Fri, 09 Feb 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गांव में मात्र 300 रुपये की दिहाड़ी का काम शुरू करने वाले रंजीत कुमार आज 800 से एक हजार रुपये तक रोज कमा रहे हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सम्मानित होने के बाद रंजीत की खुशी का ठिकाना नहीं है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि अच्छे से काम करो, आगे और अपने और प्रदेश नाम रोशन करना...।
विज्ञापन


बछरावां ब्लॉक के जियालाल खेड़ा मजरे भैरमपुर निवासी रंजीत कुमार ने पांच साल पहले फर्नीचर का काम शुरू किया। शुरू में रुपये कम होने के कारण बाजार से कच्चा समान खरीदकर घर पर ही फर्नीचर बनाकर बेचने का काम शुरू किया। उस समय उसे रोजाना 300 रुपये बच जाते थे। लगन और मेहनत से काम किया और अब उनकी रोजाना कमाई एक हजार रुपये तक हो गई है।
रंजीत का कहना है कि आज तक उसने बैंक से कर्ज नहीं लिया है। धीरे-धीरे रोजगार को बढ़ा रहा है। खिड़की, दरवाजा, चौखट, तखत आदि बनाकर रोजगार को बढ़ा रहा है। उसका कहना है कि छोटा बेटा अभिनव केजी और बड़ा बेटा अभ्यास कक्षा दो में पढ़ता है। बच्चों की पढ़ाई के साथ ही परिवार को भी बढि़या से चला रहा है। काम में उसे बड़ा सम्मान मिलता है। कमाई भी लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री से किट मिलने के बाद काम में और सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें