सीएम योगी ने कहा कि अयोध्यावासियों दीपावली पर भगवान राम के आने की खुशी में 5 लाख 51 हजार दीप जलाए थे। भगवान ने सबकी प्रार्थना सुन ली और राममंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ।
मेरे लिए अयोध्या ज्यादा महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे लिए अयोध्या व राममंदिर ज्यादा महत्वपूर्ण है। मेरे दादा गुरु व पूज्य गुरुदेव 1934 व 1949, 1983 से लेकर 2014 तक इस अभियान से जुड़े रहे। भव्य राम मंदिर का निर्माण पूज्य संतों की जीवन भर की साधना की सिद्धि है। रामलला के दर्शन के बाद रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, देश की जनता को धन्यवाद है।