फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने लगाया 'योगी' को गले, गोरखपुर में साझा किया मंच

Sat, 11 May 2019 02:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव और योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर - फोटो : ट्वीटर
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में इन दिनों एक शख्स चर्चा का केंद्र बना हुआ है। खास कर अपनी वेशभूषा को लेकर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव की रैलियों में शामिल रहते हैं। 
विज्ञापन


कई बार तो लोग जब उन्हें पीछे से देखते हैं तो गच्चा भी खा जाता है। वे न केवल योगी आदित्यनाथ की तरह दिखते है बल्कि उनके ही जैसे भगवा रंग के कपड़े भी पहने रहते हैं। सुरेश भगवान बुद्ध के अनुयायी हैं। 

46 साल के सुरेश से जब यह पूछा गया कि आप योगी की तरह क्यों कपड़ें पहनते हैं तो उन्होंने कहा कि पिछले दस से यही उनकी वेशभूषा है। 
विज्ञापन

यह है पूरी कहानी

लखनऊ निवासी सुरेश सरकारी कर्मचारी थे। बताया जाता है कि वे पंप ऑपरेटर थे। सुरेश को यह नौकरी 2011 में मिली थी। तब मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं लेकिन दिसंबर 2017 में सुरेश को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बन चुके थे।

नौकरी जाने के बाद से ही सुरेश ने मुंडन करवा लिया।पहली बार सुरेश को लोगों ने अखिलेश यादव के साथ पहली मई को देखा। समाजवादी पार्टी ऑफिस में लखनऊ लोकसभा सीट के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। अखिलेश ने सुरेश को मंच पर बुला कर बैठने को कहा। कई लोगों ने तो उन्हें योगी आदित्यनाथ समझ बैठे।

अखिलेश ने मीटिंग में मौजूद नेताओं से सुरेश का परिचय कराया। अखिलेश उन्हें लेकर अयोध्या और बाराबंकी भी गए। समाजवादी पार्टी में मिल रहे मान सम्मान से गदगद सुरेश कहते हैं अब उनका जीवन अखिलेश को समर्पित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें