फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण के लिए यूपी सीएम योगी पहुंचे दिल्ली

Mon, 24 Jul 2017 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश के नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह दिल्ली रवाना हो गए। अपनी दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान योगी केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को संसद के सेंट्रल हाल में आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी के इस दिल्ली दौरे को प्रदेश के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिल्ली निकलने से पहले रविवार शाम योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित संघ कार्यालय भी गए थे। मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखने के लिए योगी को 19 सितंबर तक विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य बनना है। वर्तमान में वह लोकसभा के सदस्य हैं। इस लिहाज से भी यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें