70 देशों के लोग ब्रांड यूपी से रूबरू होंगे
इस बार इस आयोजन का पार्टनर देश वियतनाम होगा। इसमें भारत सहित 70 देशों के लाखों लोग ब्रांड यूपी से रूबरू होंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों और दिल्ली ,जयपुर, अहमदाबाद और इंदौर आदि प्रमुख शहरों एवं एयरपोर्ट्स तथा रेलवे स्टेशनों पर इनका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। देश-दुनिया में ब्रांड यूपी के प्रचार प्रसार के लिए प्रस्तावित निर्यात नीति में निर्यात संवर्धन कोष भी बनेगा।
यह भी पढ़ेंः- Lucknow News: केजीएमयू में अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, कई डॉक्टर घायल; बुलाई गई कई थानों की पुलिस
लेदर एवं फुटवियर के निर्यात में यूपी 46 फीसदी हिस्सेदारी के साथ देश में पहले स्थान पर है। इसे और ऊंचाई पर ले जाने के लिए सरकार लेदर एवं फुटवियर पॉलिसी भी लाने जा रही है। तमिलनाडु के बाद ऐसा करने वाला यूपी दूसरा राज्य होगा। इस नीति के लागू होने और निर्यात बढ़ने का असर कानपुर, उन्नाव से लेकर आगरा तक दिखेगा।