फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार 25 को पेश करेगी 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड

Fri, 23 Jun 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ सरकार 25 जून को अपने 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। ये जानकारी डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत भाजपा के  प्रदेश पदाधिकारी दूसरे जिलों में मंडल स्तर पर दो-दो दिन प्रवास करेंगे। हर पदाधिकारी को एक जिले का पालक अधिकारी बनाया जाएगा। 

बृहस्पतिवार को यहां प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक के  बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को अपने 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा-2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 42 प्रतिशत वोट और 72 सीटें मिली थीं। 2019 के चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाकर 60 और सीटों की संख्या 80 करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जनसम्पर्क अभियान, किसान मोर्चा एवं जनकल्याण सम्मेलन के लिए प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पौधरोपण के लिए प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, जिला संगोष्ठी के लिए प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य और क्षेत्रीय संगोष्ठी के लिए  प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष में अब तक हुए ये काम

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केशव मौर्य
- 10 से 25 मई तक जनसम्पर्क अभियान के तहत 15948 अल्पकालिक विस्तारकों द्वारा 13178 सेक्टरों में 119818 बूथों पर बैठक एवं सम्पर्क अभियान चलाकर 1081774 नए सदस्य बनाए गए।
- केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सबका साथ सबका विकास एवं 567 निकायों मे कार्यक्रम आयोजित किये गए। इनमें  837550 लोग शामिल हुए।
- सबका साथ - सबका विकास कार्यक्रम में 1 लाख 12 हजार लोगों ने भाग लिया।
-स्थानीय निकाय स्तर पर 567 सभाएं हुई जिसमें 5 लाख 18 हजार 450 लोगों ने भाग लिया।
- योग दिवस पर 91 जिलों तथा 1362 मंडलों में 10 लाख लोगों ने योग किया।

अब ये कार्यक्रम होंगे
- 25 से 30 जून तक मंडल स्तर पर जन कल्याण सम्मेलन होंगे।
- 15 से 25 जुलाई तक सभी बूथों, इकाइयों पर पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया है।
- 26 से 31 जुलाई तक जिला तथा 1 से 7 अगस्त तक जिला संगोष्ठी का आयोजन है।
 - 8 अगस्त से 13 अगस्त सेवा सहयोगी संगम।
- 9 अगस्त को रक्तदान कार्यक्रम।
- 20 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें